फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आवागमन करने वालों को परेशान कर रहा नाला निर्माण का कार्य

आवागमन करने वालों को परेशान कर रहा नाला निर्माण का कार्य

Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आवागमन करने वालों को परेशान कर रहा नाला निर्माण का कार्य
गाजीपुर। नगर के महुआबाग-सकलेनाबाद मार्ग पर तिलकनगर कालोनी के पास नगरपालिका की तरफ से भूमिगत पाइप डालने का काम कराया जा रहा है। इसकी वजह से करीब एक सप्ताह से मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। मिट्टी डालकर खोदी गई सड़क को पाट दिया गया, लेकिन मिट्टी ठीक से दबाई नहीं गई है। बारिश की वजह से वह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन फंस जा रहे हैं। इससे आवागमन करने के लिए लोगों को दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले तिलकनगर कालोनी स्थित पहाड़ खां पोखरा के पास नाला निर्माण के लिए सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर मिट्टी को सड़क पर फैला दिया गया। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसी तरह लोग मिट्टी के बगल से आ-जा रहे थे। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले सड़क की आर-पार खुदाई कर पाइप डाली गयी। जबकि वर्तमान में पटरी पर पाइप डालने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। सड़क पर आर-पार डाली गई पाइप के ऊपर डाली गई मिट्टी को ठीक तरह से दबाया नहीं गया, जिससे पिछले दिनों बरसात होने से मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है। इससे चार पहिया वाहनों की कौन कहे, बाइकों का भी निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं पटरी की खुदाई से निकली मिट्टी को भी सड़क पर फैला दिया गया है। इससे पैदल आवागमन करने वाले लड़खड़ाते हुए आ-जा रहे हैं, जबकि चार पहिया और बाइक सवार तिलकनगर कालोनी होते हुए या विशेश्वरगंज होते हुए निकल रहे हैं। बुधवार को दिन में करीब 12 बजे मिट्टी के दलदल के निकलने के चक्कर में एक टाटा मैजिक फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन नहीं निकला तो चालक ने ट्रैक्टर से खिंचवाकर वाहन को बाहर निकाला। मिट्टी में बाइक न फंसे, इस आशंका से चालक पैदल बाइक को निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर मिट्टी में फिसलने से बाइक गिर पड़ी। इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी उमेशचंद ने बताया कि पानी निकासी के लिए भूमिगत पाइप डालने का कार्य हो रहा है। मेरी तरफ से बार-बार जेई को जल्द से जल्द काम पूरा कराने को कहा जा रहा है। शीघ्र ही कार्य को पूरा कर सड़क पर फैली मिट्टी को साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed