{"_id":"5b4b8c3e4f1c1b27618b4c35","slug":"31531677758-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ आंदोलन को सफल बनाएंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ आंदोलन को सफल बनाएंगे कोटेदार
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। फेयर शाप डीलर एसोसिएशन की बैठक सिकंदरपुर स्थित संघ कार्यालय पर शनिवार को हुई। इस मौके पर कोटेदारों ने 17 जुलाई को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार किया। कहा कि जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने अपने ब्लाक के सभी कोटेदारों को लेकर लखनऊ चलें ताकि इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि हमारी पांच सूत्री मांगें हैं, जिस पर सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है। इस बार की लड़ाई पूरी तरह से निर्णायक होगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी हमारी लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। अगर बात नहीं बनी तो धरना स्थल से वापस आने के बाद सभी कोटेदार राशन के उठान का काम बंद कर देंगे। आज के परिवेश में जिस तरह से कोटेदार काम कर रहे हैं वह तारीफ करने के योग्य है। हमारा जो हक है वह हमें मिलना चाहिए। इस मौके पर रामप्रवेश सिंह, यशवंत गुप्ता, तिलकारी राय, दयानंद पांडेय, प्रदीप कुमार गुप्ता, भारद्वाज मुनि राय, शफीक अहमद आदि उपस्थित रहे।