{"_id":"5b48e4774f1c1b52748b46cc","slug":"31531503735-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में रोजगार सेवकों की बैठक शुक्रवार को हुई। इस दौरान एपीओ के खिलाफ लामबंद होकर रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि एपीओ द्वारा मनरेगा कार्य में आए दिन रुकावट पैदा की जा रही है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने बताया कि एपीओ द्वारा ब्लॉक के रोजगार सेवकों का शोषण किया जा रहा है। मनमाने तरीके से उनसे काम लिया जाता है। मनरेगा के कार्य में रुकावट पैदा की जाती है। कहा कि संबंधित उच्च अधिकारी इस पर ध्यान दें। इस समस्या को हल नहीं कराया गया तो हम लोग कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर अनिल, चंदन, अरुण कुमार, अमित कुमार, कुंदन, जयप्रकाश, रमेश, अशोक, अरविंद, नंदा, मुन्ना यादव, प्रमोद, शमीम, बजरंगी, भुवनेश्वर, मिथिलेश आदि उपस्थित थे। इस बाबत एपीओ मनीष सिंह ने बताया कि काम को लेकर दबाव बनाने पर रोजगार सेवकों की ओर से बेबुनियाद और अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। काम के लिए शासन स्तर पर दबाव आ रहा है।