फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन

Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन
फोटो संख्या- 2
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि पर बोला हमला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर चढ़ाई आस्तीन
राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकार लगातार जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इससे आम जनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल का मूल्य बेतहाशा रोज बढ़ रहा है। 70 सालों में आज तक कभी इतना मंहगा पेट्रोल एवं डीजल नहीं बेचा गया। डीजल की महंगाई से किसान परेशान है। आम जनता का हाल बेहाल है। देश में नब्बे प्रतिशत पेट्रोल का उपयोग बाइक सवार करते है। रोज दाम बढ़ने से आम जनता पर इसका बोझ बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार को इससे को कोई मतलब नहीं है। जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि आज देश में शराब सस्ती है और पेट्रोल महंगा है। मोदी की सरकार ने चार सालों में पेट्रोल का दाम जब 30 रुपये प्रति बैरल था। तब भी पेट्रोल का दाम कम नहीं किया। लगभग एक्साइज ड्यूटी लगाकर चार सालों में दस लाख करोड़ रुपया कमाया है। आम जनता बढ़े हुए दाम से कराह रही है। लेकिन केंद्र की सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। दस दिनों से लगातार तेल कंपनियां प्रतिदिन तेल का दाम बढ़ा रही है। तेल कंपनियों ने भी जब तेल सस्ता था तो लगभग नौ लाख करोड़ रुपये कमाया है। लेकिन आज जनता को राहत नहीं दी जा रही है। इस मौके पर रविकांत राय, देवनारायन सिंह, सतीराम सिंह, मुहम्मद समीउल्लाह खां, मुहम्मद राशिद, फैशल कमाल सिद्दीकी, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, रामनगीना पांडेय, लाल साहब यादव, सुनीत साहू, अजय सिंह, हिमांशू साहू, राजीव सिंह, चंद्रिका सिंह, मिलिंद सिंह, राघवेंद्र चौबे, हामिद सिद्दीकी, अहमद जमाल जैदी, नर नारायन तिवारी, बटुक नारायण मिश्रा, राजेश राय, राजेश श्रीवास्तव, एजाज अहमद, अरशद अहमद, शकील अहमद, नंदलाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed