{"_id":"5b030f444f1c1bdf408b6d50","slug":"31526927172-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के घर पहुंचे डीएम- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के घर पहुंचे डीएम- एसपी
Updated Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी(गाजीपुर)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए बरईपारा निवासी अर्जुन राजभर के घर डीएम के बालाजी और एसपी सोमेन वर्मा सोमवार को पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। इधर परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए जखनियां विधायक त्रिवेणी राम और पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने भी शहीद के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने रविवार की दोपहर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) विस्फोट कर गश्त कर रही टीम को उड़ा दिया था। घटना में बरईपारा गांव के अर्जुन राजभर भी शहीद हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घर आने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। शहीद होने की जानकारी मिलते ही डीएम के बालाजी और एसपी सोमेन वर्मा घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इसके बाद शहीद का शव घर तक लाने के लिए दोनों अधिकारियों ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इसके बाद जखनिया विधायक त्रिवेणी और पूर्व विधायक कालीचरण राजभर भी बरईपारा गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।