फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेत पर उकेरी आकर्षक कलाकृतियां

रेत पर उकेरी आकर्षक कलाकृतियां

Mon, 12 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रेत पर उकेरी आकर्षक कलाकृतियां
गाजीपुर। संस्कार भारती की ओर से राष्ट्रीय रेत शिल्प प्रतियोगिता एवं जलरंग कार्यशाला का आयोजन ददरीघाट स्थित रेत पर रविवार को किया गया। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कला के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त नारी, समृद्ध भारत एवं राष्ट्रीय एकता आदि विभिन्न सामाजिक विषयों पर बेहतरीन कलाकृतियों का निर्माण किया। कलाकारों ने गंगा के बीच में उभरे रेत के टीले पर रेत की सहायता से मूर्ति शिल्प निर्माण कर और जलरंगों से दृष्टि चित्रण का कार्य किया। इससे पहले मुख्य अतिथि यूपी कोआपरेटिव यूनियन के सभापति उमाशंकर कुशवाहा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीस श्रेष्ठ कलाकृतियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक डा. सुनील कुमार विश्वकर्मा, संयोजक डा. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, अमरेश कुमार, आकाश सेठ, राजीव लोचन, डा. रेनू शाही, डा. दलश्रृंगार प्रजाप ति, प्रेमनारायण कुशवाहा, मुन्ना, नवनीत कुशवाहा, अरुण, रामलखन, डा. नरनारायण राय, डा. सूर्यनारायण पांडेय, सनातन दुबे, अनीता, आकांक्षा विश्वकर्मा, सोनू, दीपक, उमेश, रवि, गुलंदर, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed