{"_id":"5a53afa54f1c1bf61b8b7763","slug":"31515433893-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भतीजे ने की चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भतीजे ने की चाचा की हत्या
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी खाद विक्रेता सिद्धनाथ यादव की बीते अक्तूबर माह में गोली हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को फाखराबाद-प्रतापपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया एक आरोपी मृतक का सगा भतीजा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर उसने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सीओ अनिल राय ने बताया कि बीते अक्तूबर माह में प्रतापपुर गांव निवासी सिद्धनाथ यादव अपने घर से फाखराबाद स्थित अपनी खाद की दुकान पर सोने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई रामबदन यादव की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुखबिर से सूचना मिली की खाद विक्रेता के हत्यारोपी फाखराबाद-प्रतापपुर मार्ग पर खड़े होकर कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़ा गया राजाराम यादव मृतक का सगा भतीजा निकाला और दूसरा उसी गांव का धर्मेंद्र यादव है। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।