फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या में शामिल दो बदमाश

पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या में शामिल दो बदमाश

Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या में शामिल दो बदमाश
गाजीपुर। सैदपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर शाम सात माह पूर्व सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के माहपुर स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा देवनाथ यादव को गोली मारकर की हत्या के मामले में शामिल दो बदमाशों को धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। एसपी कार्यालय में शनिवार को एसपी सोमेन वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि मृतक देवनाथ यादव और योगेंद्र यादव उर्फ नेता के पिता स्व. उमा यादव से कोलकाता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर उमा यादव के पुत्र योगेंद्र यादव उर्फ नेता ने देवनाथ यादव की हत्या करने के लिए दो शूटरों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। बीते 26 मई की रात बदमाशों ने माहपुर रेलवे स्टेशन के पास देवनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि सैदपुर कोतवाली प्रभारी शरदचंद्र त्रिपाठी अपनी पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक पर सवार तीन लोग भीमापार की तरफ से आ रहे हैं। इस पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने एकौझी पुलिया के पास घेरबंदी कर इंतजार करने लगे। तभी बाइक सवारों को आता देख उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश बाइक घुमाकर भागना चाहा। इसी बीच एक बदमाश ने पुलिस बल पर फायर झोंक दिया। लेकिन पुलिस अपना बचाव करते हुए दौड़ाकर दो बदमाशों को धर दबोचा। जबकि अंधेरा का फायदा उठाकर तीसरा व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गये बदमाशों में सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी भानू पांडेय उर्फ दीपक और राजनपुर निवासी तोयज यादव उर्फ चुलबुल पांडेय है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि देवनाथ यादव की हत्या करने के लिए योगेंद्र यादव उर्फ नेता ने सुपारी दी थी। इनके पास से पुलिस ने 315 बोर, 12 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपया नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed