{"_id":"59ac3b1d4f1c1b1a278b4fec","slug":"31504459549-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार पर गिरा पेड़, घंटों बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार पर गिरा पेड़, घंटों बंद रही आपूर्ति
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के शास्त्रीनगर मुहल्ला में स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी परिसर में लगा विशालकाय पेड़ शास्त्रीनगर-विकास भवन मार्ग पर रविवार की दोपहर गिर गया। इससे एक तरफ जहां हाईटेंशन और एलटी तार जमींदोज हो गया। वहीं एक मकान की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। यह संयोग रहा कि आवागमन करने वाला कोई व्यक्ति पेड़ की जद में नहीं आया। पेड़ गिरने से जहां चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहा। वहीं तार टूटने से संबंधित क्षेत्र की बत्ती घंटों गुल रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शास्त्रीनगर-विकास भवन मार्ग किनारे शास्त्रीनगर मुहल्ला में सीआईएसएफ कॉलोनी परिसर में विशालकाय पेड़ खड़ा था। दिन में करीब एक बजे अचानक पेड़ हाईटेंशन और एलटी विद्युत तार को तोड़ते हुए सड़क पर गिर गया। पेड़ की जद में आने से एक मकान की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। तार में करंट प्रवाहित होने की आशंका से आवागमन करने वालों को रोक दिया गया। लोगों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। पेड़ गिरने और तार के खिंचाव से ट्रांसफार्मर लगा एक खंभा झुक गया। ट्रांसफार्मर नीचे न गिरे, इसके लिए लाइनमैनों ने लोहे के तार से ट्रांसफार्मर को बांधा। अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति करीब दो घंटे बाद जंफर खोलकर चालू कर दी गई, लेकिन नवापुरा, कचहरी सहित अन्य कई क्षेत्रों की बत्ती घंटों गुल रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार पहिया वाहनों का आवागमन घंटों ठप रहा। बाइक, साइकिल और पैदल सवार पेड़ की डाल के नीचे से आवागमन करते रहे। संयोग अच्छा था कि जिस दौरान पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर पेड़ गिरने वाले स्थान से कोई गुजर नहीं रहा था। वरना किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। पेड़ के सामने स्थित मकान भी बाल-बाल बच गया। इस संबंध में पीरनगर विद्युत उपकेंद्र के जेई चित्रसेन ने बताया कि तार पर पेड़ गिरने से नवापुरा, डीएम कार्यालय सहित अन्य इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। जंफर खोलकर कुछ इलाकों की सप्लाई शुरू करा दी गई। तार ठीक करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। देर रात तक नवापुरा सहित अन्य क्षेत्रों की भी आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन