फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   281 candidates appeared in the entrance examination in Atal Residential School.

Ghazipur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 281 परीक्षार्थी

Mon, 17 Feb 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
281 candidates appeared in the entrance examination in Atal Residential School.
गाजीपुर। वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा में 281 छात्रों ने हिस्सा लिया। नगर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिले का एक मात्र केंद्र था।
विज्ञापन

परीक्षा 2 घंटे की रही। सुबह 11 बजे से शुरू होकर परीक्षा 1 बजे समाप्त हो गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद के दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ आए थे। नगर में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों का सुबह 10 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। सुबह 11 बजते ही कतारबद्ध तरीके से परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र देखकर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों का नाम, अनुक्रमांक और कक्षा संख्या की लिस्ट चस्पा थी। कक्षा 6 में 152 परीक्षार्थी बैठने वाले थे। इनमें से सभी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं कक्षा 9 में जनपद के 131 परीक्षार्थी उपस्थित होने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 129 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वाराणसी मंडल के सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार ने बताया कि जिले में प्रवेश परीक्षा सकुशल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed