{"_id":"59650fc04f1c1b72268b4623","slug":"28-people-honored-with-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से 28 लोग सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से 28 लोग सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित करते जिलाधिकारी संजय खत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिशा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह मंगलवार को लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उप जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा सहित 28 अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने पद से नहीं बल्कि अच्छा कार्य करने से समाज में जाना जाता है। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में राजस्व, सिंचाई, विद्युत, अध्यापक, बाल विकास परियोजना आदि विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दुबे, डिप्टी सीएमओ डा. आरके सिन्हा, डीपीओ डा. आरती सिंह, सभी खंड शिक्षाधिकारी, अदनान अहमद एवं पीयूष आदि थे। संचालन राहुल अग्रवाल ने किया।