फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   27 found corona infected, including ARTO one dead

एआरटीओ समेत 27 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
27 found corona infected, including ARTO one dead
मुहम्मदाबाद के हाटा रोड स्थित केशरी मोड़ पर लगे कैंप में कोरोना की जांच कराते सीएचसी के अधीक्षक ड - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। एआरटीओ समेत 27 की रिपोर्ट रविवार की देर शाम साढ़े आठ बजे कोरोना पॉजिटिव आई। साथ ही इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब तक होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 3211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 41 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या 365 हो चुकी है।
विज्ञापन

जमानिया के उमरगंज निवासी एक बालक को दिल के वाल्व की बीमारी थी। वह बीते छह-सात माह से बीमार चल रहा था। वाराणसी में इलाज के दौरान परिजनों को बताया गया कि मृतक के दिल का वाल्व पूर्ण कार्य नहीं कर रहा है। उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। बीते 19 सितंबर को लखनऊ में जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई। देर शाम आई रिपोर्ट में मैनपुर एक, आईटीआई चौराहा दो, सरौली एक, बबेड़ी दो, अरसदपुर एक, शास्त्रीनगर एक, शिवपुरी कॉलोनी एक, मुहम्मदाबाद एक, रायपुर बाघपुर एक, गौसपुर एक, मीरपुर तीरवाह एक, सैदपुर दो, हाजीपुर बरेसर एक, कुंडेसर एक, भड़सर एक, महमूदपुर एक, जेवल दो, करनपुरा एक, पड़री एक, अलीपुर मदरा एक, दौलतनगर एक, तुलसीसागर एक, ब्राह्मणपुरा गांव में एक कोरोना संक्रमित मिला। इन संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने के लिए सर्वे टीम सक्रिय कर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 27 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed