{"_id":"5c6edfcbbdec227368422c9e","slug":"21550770123-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग का परिषदीय पुरस्कार वितरण समारोह सभागार में आयोजित हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्द्धन और आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।
इतिहास विभाग की प्रभारी डॉ. सारिका सिंह ने प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. भारद्वाज और डॉ. दीप्ति को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इतिहास विभाग की ओर से विषय ज्ञान, सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विषय ज्ञान प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की अंतिमा यादव, विद्या गुप्ता और शमा जहरा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष में फलक नाज, शीतल खरवार संयुक्त रूप से प्रथम, सदफ़ द्वितीय और नाजिया गुफरान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रहमत परवीन, फलक नाज तथा अन्नू यादव ने पहला स्थान, नाजिया गुफराना और मनीषा सिंह दूसरा तथा गजाला और नसरीन बानो ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शायरा बानो प्रथम, फलक नाज द्वितीय एवं मनीषा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्राचार्य एवं विभाग प्रभारी डॉ. सारिका सिंह ने प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. पूजा सिंह आदि प्राध्यापक एवं इतिहास विभाग की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शीतल खरवार ने किया।
..