फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षा के क्षेत्र में रामधनी, सचिदानंद और रामाश्रय को सम्मानित किया

शिक्षा के क्षेत्र में रामधनी, सचिदानंद और रामाश्रय को सम्मानित किया

Mon, 12 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में रामधनी, सचिदानंद और रामाश्रय को सम्मानित किया
गाजीपुर। भारत विकास परिषद की ओर से गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन लंका मैदान स्थित सभागार में किया गया। गुरुवंदन कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा से रामधनी सिंह यादव, माध्यमिक शिक्षा से सचिदानंद दुबे एवं उच्च शिक्षा से रामाश्रय राय को अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में आदर्श गृहिणी के रूप में शैल कुमारी सिंह, कर्मठता के प्रतीक श्रवण कुमार गुप्ता को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र अभिनंदन में विभिन्न बोर्डों की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदान करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर अभिनंदन किया गया। भारत को जानो प्रतियोगिता के क्विज कंप्टीशन में माधव सरस्वती सीनियर सेकेंड्री स्कूल प्रथम, शाहफैज पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं आर्यन पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. मांधाता राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के बीच जागृति पैदा होगी। भविष्य में चलकर राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य पारसनाथ राय ने परिषद के कार्यों की सराहना की। सत्र 2017 के अध्यक्ष विजय सराफ, सचिव राजीव सिंह, महिला संयोजिका नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता को सफल कार्यकाल के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, प्रमोद राय, आरसी खरवार, अशोक श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, रमाशंकर राय, प्रभाकर त्रिपाठी, अरविंद राय, सुशील अग्रवाल, आनंदप्रकाश अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, डा. अरविंद, विजयशंकर राय, शेख जैनुल आब्दीन, कमलाशंकर यादव, अनंतदेव पांडेय, हरिनारायण यादव, प्रो. केएन सिंह, विजयशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिवशंकर राय तथा संचालन सुमनलता राय एवं डा. अरुण कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed