{"_id":"5b09a4df4f1c1ba76e8b4cbe","slug":"21527358687-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ विचार
Updated Sat, 26 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर, मुहम्मदाबाद। माध्यमिक वित्तविहिन शिक्षक महासभा की बैठक रामकरन गर्ल्स इंटर कालेज अजईपुर में संपन्न हुई। इसमें महासभा के शिक्षकों एवं विद्यालयों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर रामजन्म सिंह यादव ने कहा कि वित्तविहिन शिक्षकों की दशा खराब हो
गई है। वह परिवार का भरण पोषण भी नहीं कर पा रहे है। जो मानदेय पूर्व सरकार ने दिया था, उसे भी वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अगर भाजपा सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो यह महासभा आंदोलन करने पर बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 3 लाख अध्यापक जिस दिन सड़क पर उतर जाएंगे। उस दिन सरकार के लिए कठिनाई पैदा कर देंगे। संगठन मंत्री तारकेश्वर पांडेय ने कहा कि भांवरकोल की आगामी बैठक 29 मई को शहीद भगत विद्यालय परिसर हरिबल्लमपुर गौसपुर में होगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी डॉ. कृष्ण मोहन यादव होंगे। इस दौरान मनोज यादव, हरिशंकर यादव, धर्मेंद्र राम, अमित, मुन्ना आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मदन यादव एवं संचालन बब्लू यादव ने किया।