फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बड़े बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग कराएगा मुकदमा

बड़े बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग कराएगा मुकदमा

Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग कराएगा मुकदमा
गाजीपुर। विद्युत विभाग ने बड़े बकाएदारों की सूची जारी की है। इस सूची में कोल्ड स्टोरेज, सिनेमा हाल, होटल, पेट्रोल पंप सहित घरों में बिजली का आनंद लेने वाले बकाएदार शामिल हैं। बीस बड़े बकाएदारों की रकम जोड़ी जाए तो एक करोड़ 29 लाख 89 हजार 785 रुपये है। विभाग ने ऐसे बकाएदारों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने की हिदायत दे दी है। बावजूद इसके अगर समय रहते बकाया नहीं जमा किया गया तो विभाग एफआईआर सहित अन्य विभागीय कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग बकाएदारों के खिलाफ पिछले कई माह से अभियान चला रहा है। इसके तहत बकाया न जमा करने वालों का कनेक्शन काटने के साथ ही एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने बड़े बकाएदारों की लिस्ट जारी करते हुए उन्हें बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेज चुकी है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसके सिंह द्वितीय ने बताया कि आदर्श गांव स्थित रामजी कोल्ड स्टोरेज का 24 लाख 29 हजार 540, रौजा तिराहा स्थित पम्प मशीन की दूकान ढाई लाख, शहर के बरबरहना निवासी डा. आजम कादरी 3 लाख 80 हजार 164, मिश्रबाजार निवासी विभा पांडेय 2 लाख 40 हजार 291, मालगोदाम रोड निवासी शारदा सिंह 11 लाख 2 हजार 353, श्याम होटल लंका 8 लाख 30 हजार 671, ददरीघाट स्थित माईमार्ट माल 5 लाख 63 हजार 964, गौसाबाद स्थित बिंदू होटल 5 लाख 45 हजार 623, गोराबाजार स्थित पेट्रोल पम्प 4 लाख 1 हजार 935, सकरा जैतपुरा स्थित रामलखन मेमोरियल ट्रस्ट 4 लाख 94 हजार 164, आदर्श गांव हुसैनपुर स्थित सद्गुरु एग्रो इंडस्ट्रीज 3 लाख 12 हजार 316, बबेड़ी स्थित गनेश राइस मिल 3 लाख 5 हजार 703, छावनी लाइन निवासी हरिशंकर गुप्ता आटा चक्की 2 लाख 28 हजार 717, मिश्रबाजार स्थित अभिलाषा इंटर प्राइजेज 2 लाख 24 हजार 842 तथा शहर के सिंचाई विभाग स्थित एवी स्टार वर्ड सिनेमा 2 लाख 23 हजार 577, शहर के खजुरिया निवासी सेचू राम आटा चक्की 5 लाख 70 हजार 367 तथा शहर के खजुरिया निवासी विजयशंकर सिंह का 1 लाख 97 हजार 217 रुपया सहित टोटल 1 करोड़ 29 लाख 89 हजार 785 रुपया बकाया है। बताया कि दिसंबर माह में 40 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। 115 लोगों पर सेक्शन (3) लगाया गया। 19 बड़े बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर करने के साथ ही बकाए के 30 लाख की वसूली की गई है। बड़े बकाएदार जल्द से जल्द बकाए बिल का भुगतान कर दें। अगर ऐसा नहीं करते है तो उनका कनेक्शन काटा जाएगा। एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed