फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विभाग में रिक्त पड़े विभिन्न संवर्ग के पदों को भरने की मांग

विभाग में रिक्त पड़े विभिन्न संवर्ग के पदों को भरने की मांग

Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
विभाग में रिक्त पड़े विभिन्न संवर्ग के पदों को भरने की मांग
गाजीपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी की ओर से मंगलवार को पीरनगर स्थित अधीक्षक कार्यालय के बाहर 15 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया। इस मौके पर ग्रुप सी के मंत्री रविंद्र कुमार राव ने कहा कि विभाग में रिक्त पड़े सभी संवर्ग डाक सहायक, विलगन सहायक, पोस्टमैन, मेलगार्ड, एमटीएस, मेल मोटर ड्राइवर सहित अन्य पदों को भरा जाए। ग्रामीण डाक सेवक की सदस्यता सत्यापन पर लगी रोक हटाई जाए। नियमित डाक कर्मचारियों के सदस्यता सत्यापन का परिणाम घोषित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए। हरिवंश सिंह ने कहा कि सीएसआई तथा आरआईसीटी योजनाओं के परोक्ष में कर्मचारियों का उत्पीड़न न हो, कंट्रीब्यूटरी नेग्लीजेंस के नाम पर उत्पीड़न समाप्त हो तथा ट्रेड यूनियन उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। आउटसोर्सिंग, निजीकरण और निगमीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रुप डी के मंत्री विश्वानंद तिवारी ने कहा कि छठे एवं सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार कैजुअल, पार्ट टाइम, कंटीजेंट तथा दैनिक पारिश्रमिक पाने वाले मजदूरों को संशोधित भत्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अन्य विसंगतियों का निराकरण किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि संवर्ग पुनर्गठन की व्यवस्था रेल डाक सेवा, मेल मोटर, परिमंडल कार्यालय, बचत बैंक नियंत्रण संगठन, पोस्टमास्टर कैडर, डाक लेखा में भी क्रियान्वित किया जाए। फेडरेशन के सुझावों पर अमल किया जाए। कहा कि डाक सहायक के संवर्ग पुनर्गठन के संशोधन में एनएफपीई के सुझावों पर अमल किया जाए। साथ ही डाक कार्यालयों में भी पांच दिवसीय कार्य दिवस की व्यवस्था लागू की जाए। डाकघरों के व्यवसाय को राष्ट्रीयकृत अथवा प्राइवेट बैंकों के हस्तांतरण पर रोक लगाई जाए। सेना डाक सेवा कोर को समाप्त न किया जाए। सहित कई मांगों को पूरा करने की मांग धरना के माध्यम से की गई। इस मौके पर अशोक सिंह, सतीशचंद्र यादव, राजेंद्र सिंह यादव, जनार्दन सिंह यादव, रमाशंकर यादव, कैलाश सिंह यादव, रामाश्रय यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हरिवंश सिंह और संचालन रविंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed