फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   21 huts burnt to ashes in Yadav Basti, five goats died

Ghazipur News: यादव बस्ती में 21 झोपड़ियां राख, पांच बकरियों की मौत

Mon, 28 Nov 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
21 huts burnt to ashes in Yadav Basti, five goats died
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के जग्गीकापुरा गांव के यादव बस्ती में रविवार की देर रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से 21 आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो गई और घर-गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। साथ ही पांच बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए, जिनका प्राथमिक उपचार रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
विज्ञापन

जग्गीकापुरा गांव के यादव बस्ती में लोग सोए थे। इसी दौरान झोपड़ी भरने से धुएं से उनकी नींद टूट गई। जब-तक लोग कुछ समझ पाते झोपड़ियों से आग की लपटें निकलने लगी। शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और काबू पाने का प्रयास करने लगे। तब-तक अगलगी की घटना में सबकुछ जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

आग से छन्नू, शारदा, सुभाष, रामजी, भगमानी देवी, लालू, संजय, श्रीवल, राजकुमार, उपेंद्र, नागेंद्र, योगेन्द्र, फुल्लन, धर्मेंद्र, कृष्णानंद, अशोक, सुनील, रामाशंकर, राजेश की एक- एक आवासीय झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। जबकि मुन्नी देवी की एक आवासीय झोपड़ी जलने के साथ ही तीन बकरियों की भी झुलसकर मौत हो गई। जबकि आशा की एक आवासीय झोपड़ी जलने के साथ ही दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित राजेश की बहन, रामाशंकर और छन्नू की शादी तय थी। शादी की तैयारियों के लिए रखा समान भी खाक में मिल गया। । वहीं आग की चपेट में आने से राजेश और संदीप मामूली रूप से झुलस गए। इन्हें उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अग्निशमन दस्ते को दी गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक लोगों का आशियाना जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के दूसरे दिन सुबह एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया, राजस्व निरीक्षक राकेश राय, लेखपाल अरविंद राज मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की। सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली थी। सभी 21 पीड़ितों को आर्थिक सहायता के अलावा आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed