{"_id":"5c7194a1bdec227398365ffb","slug":"201550947489-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर से सटे कालीधाम कालोनी में स्थित चिल्ड्रेन पैराइज स्कूल का पांचवां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हें-मुन्ने छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोहते हुए उनकी खूब तालियां बटोरी।
बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता, नाटक के साथ ही शानदार देशभक्ति गीत पर शानदार डांस की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं जन्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों के शहादत को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है। विद्यालय परिवार की यह जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अच्छी से अच्छी प्रदा करें, जिससे वे देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा सके। शिक्षा ही समाज के रीढ़ की हट्टी होती है। बिना शिक्षा के मानव पशु के समान है। इस विद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तायुक्त शिक्षा देकर क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करना एवं समाज तथा देश को विकास के शिखर तक पहुंचाना है। इस मौके पर अध्यक्ष विद्या देवी, संरक्षक रामप्रसाद के साथ विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।