फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अध्यादेश से बिगड़ेगा सामाजिक ताना-बाना और बढ़ेगा जातिगत विद्वेष

अध्यादेश से बिगड़ेगा सामाजिक ताना-बाना और बढ़ेगा जातिगत विद्वेष

Mon, 24 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अध्यादेश से बिगड़ेगा सामाजिक ताना-बाना और बढ़ेगा जातिगत विद्वेष
गाजीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण समिति ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में समिति के अध्यक्ष विजयशंकर तिवारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा एससी-एसटी एक्ट में पारित निर्णय के विपरीत केंद्र सरकार की ओर से संशोधित कानून बनाए जाने की समिति घोर निंदा करती है। इसे निरस्त करने की मांग करती है।
विज्ञापन

धरना सभा में उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश से सामाजिक समरसता बिगड़ेगी तथा जातिगत विद्वेष बढ़ेगा। इस कानून का दुरुपयोग होने की पूर्ण संभावना है। जांच हुए बिना गिरफ्तारी अनुचित है एवं दूसरे पक्ष के साथ सौतेला व्यवहार है। आरक्षण नीति की चर्चा करते हुए कहा कि आरक्षण पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए या आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए ताकि प्रतिभावान, गरीब तथा सामाजिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। समिति की ओर से पारित अन्य प्रस्तावों की चर्चा करते हुए कहा कि समिति हुरमुजपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जित्तन पांडेय की मूर्ति सादात टाउन एरिया क्षेत्र में लगाने, विकास भवन चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम पर परशुराम चौराहा रखने आदि की मांग करती है। अंत में प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को दिया गया। सभा में ब्रजभूषण दुबे, धर्मेंद्र मिश्र, अनिरुद्ध मिश्र, रमेश चौबे, सुरेश उपाध्याय, रंगनाथ दुबे, दिनेश पांडेय, रामगोविंद पांडेय, ह्रदयनारायण पांडेय, मनोज पांडेय, सतीश तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सदानंद तिवारी एवं संचालन सतीश उपाध्याय ने किया। समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed