फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पानी से घिरे हैं दलित बस्ती के 50 मकान

पानी से घिरे हैं दलित बस्ती के 50 मकान

Fri, 07 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पानी से घिरे हैं दलित बस्ती के 50 मकान
गाजीपुर। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से नगर से सटे रजदेपुर देहाती टेढ़वा (रौजा) दलित बस्ती में स्थित करीब 50 घर पानी से घिर गए हैं। इस वजह से उसमें रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनका मकान दो मंजिला है, वह तो ऊपरी मंजिल में किसी तरह रहते हैं, लेकिन जिनका मकान एक मंजिला है, वह छत पर रहने को विवश हैं। कमर भर पानी के बीच से लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से रजदेपुर देहाती टेढ़वा (रौजा) दलित बस्ती पूरी तरह जलमग्न हो गई है। बस्ती के बगल में स्थित गड़ही पानी से लबालब हो गई है। जैसे गड़ही में आसपास के इलाकों का पानी आ रहा है, वैसे-वैसे दलित बस्ती में जलजमाव का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। बस्ती के करीब 50 मकान पूरी तरह पानी से घिरे हुए हैं। इसमें रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। जिन लोगों का दो मंजिला मकान है, वह तो ऊपरी मंजिल पर रह रहे हैं, लेकिन जिनका एक मंजिला मकान है, वह छत पर खुले में रहने को विवश हैं। लोग सुकून से न खा रहे हैं और न ही चैन से सो पा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों की कौन कहे, महिलाएं और पुरुष भी घरों में कैद हैं। जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, वह उन्हें गोद में लेकर कमर भर पानी को पार कराते हैं। जिनके घरों में हैंडपंप लगा है, वह भी पानी में है। इससे लोग उस पानी का सेवन करने में इस बात से डर रहे हैं कि कहीं संक्रामक बीमारी का शिकार न हो जाए। जिनके घरों में पानी घुसा है, वह जब भी पानी के बीच से घर से निकल रहे हैं पर्याप्त मात्रा में सब्जी सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीद रहे हैं, ताकि बार-बार उन्हें पानी का सामना न करना पड़े। बस्ती के कृष्णानंद, सुरेंद्र, राजकुमार, सुमित्रा, अमित कुमार, आकाश, छोटू, असंत, रवि, कमलेश, तूफानी, जनार्दन, लवर, महेंद्र, गोपाल, मनोज आदि ने बताया कि घरों में पानी घुसने से नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ रहा है। हम लोगों को घर से निकलने में एक बार हिम्मत जुटाना पड़ रहा है। पिछले कई वर्षों से बारिश के मौसम में गड़ही भर जाने से हम लोगों को जल-जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके शासन-प्रशासन द्वारा नाली का निर्माण कराकर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed