{"_id":"5b4b8b3b4f1c1b52748b4eb3","slug":"201531677499-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेरेबंदी कर चालक सहित चार तस्करों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेरेबंदी कर चालक सहित चार तस्करों को पकड़ा
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बिहार राज्य की सीमा अंतर्गत देवल पुल के पास रविवार की भोर में पुलिस ने मवेशी लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक से 21 बैल बरामद करने के साथ ही चालक सहित चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस को भोर में सूचना मिली कि दिलदारनगर से देवल पुल होते हुए बिहार की ओर एक ट्रक जा रहा है, जिस पर बैल लादे गए हैं। इस जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई और बिहार सीमा के देवल पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, चालक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस ट्रक का पीछा करने लगी। आगे जाने के बाद पुलिस ने एक ट्रक को मार्ग पर तिरछा खड़ा करवा दिया। इससे पशु लदे चालक ने ट्रक को खड़ा कर दिया। ट्रक रुकते ही चालक उसमें सवार तीन तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार में हुए तस्करों ने अपना नाम जौनपुर थाना के लालापुर के सरपतहा निवासी बुद्धू, जौनपुर के शाहगंज निवासी संतोष, बिहार बक्सर मुफफील चौसा थाना निवासी संतोष और अंबेडकर नगर के टाड़ा निवासी शमीम बताया। ट्रक पर बेतरतीब ढंग से लदे 21 बैलों को बरामद किया। पुलिस ट्रक, मवेशियों के साथ ही तस्करों को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि ट्रक से 21 बैल बरामद हुए हैं, जिन्हें बेहद क्रूरता से बांधकर लादा गया था। गिरफ्तार चारों तस्करों के खिलाफ राज्य गोवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।