फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विकास के दम पर 20 राज्य में है भाजपा की सता

विकास के दम पर 20 राज्य में है भाजपा की सता

Fri, 25 May 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विकास के दम पर 20 राज्य में है भाजपा की सता
दिलदारनगर (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पंचायत के सभागार में गुरुवार को हुई। मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विरोधी पार्टियों के नजर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसलिए खराब हैं कि देश का विकास हुआ है। शायद उनको नहीं पता की विकास के बल पर ही देश के 20 राज्यों में भाजपा की सत्ता है और 70 प्रतिशत देश की आबादी पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन

देश के टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला, खेल घोटाला सहित नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले दलालों को शरण देने वाले तथा भ्रष्टाचार करने वाले देश की विरोधी पार्टियां एक मंच पर मुखौटा पहन कर तैयार है और देश हित की बात कर रहे हैं। इन लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ता संकल्प कर एकजुटता बनाकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें। कहा कि जो 40 वर्षों में देश का विकास हुआ था, उससे डेढ़ गुना विकास भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने चार वर्षों में कर दिखाया है। भारत सरकार का सपना है कि आने वाले समय में इंटरनेट की सुविधा लोगों के घर-घर तक आसानी से पहुंच सके। नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा न्यायालय, इंटर कॉलेज तथा थानों में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोग इंटरनेट की दुनिया से जुड़ सके। इसके अलावा देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई गई है, और अब लोगों के हर घर-घर तक बिजली पहुंचाई जा रही है। विकास के उद्देश्य से भारत सरकार काम कर रही है। किसानों के लिए भारत सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है उनकी आमदनी दोगुनी बढ़ा दी है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में तथा विकास के बारे में बताएं और उनकी समस्याओं को तत्काल समाधान करने के लिए पहल करें। विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। 2019 की तैयारी में कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन अविनाश जायसवाल, अनिल यादव, सुरेश कश्यप, ओमप्रकाश, पंकज राय, विष्णु प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, मनोज बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed