फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 Selection of Anganwadi Assistants destroyed

Ghazipur News: 20 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का चयन निरस्त

Tue, 01 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
20 Selection of Anganwadi Assistants destroyed
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जांच पूरी होने के बाद 20 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का चयन निरस्त कर दिया गया है। इनमें छह ऐसे मामले हैं, जिनमें चयन होने के बावजूद अभ्यर्थियों ने पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं 14 मामलों में जांच के दौरान आय, जाति और निवास के कूटरचित प्रमाण-पत्रों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग ने संबंधित चयन निरस्त कर दिए। शिकायतों के आधार पर विभाग की ओर से कराई गई जांच में सामने आया कि जिले के नौ ब्लॉकों में चयनित 14 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दस्तावेजों में गड़बड़ी थी। इनमें जमानिया, सदर, सादात, मनिहारी, जखनिया, कासिमाबाद, मरदह, सैदपुर और भांवरकोल ब्लॉक शामिल हैं। जांच के बाद विभाग ने सभी 14 चयन निरस्त कर दिए। कार्रवाई के बाद संबंधित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खलबली मची है। वहीं, छह अन्य मामलों में चयनित अभ्यर्थियों ने पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। विभाग के अनुसार, इन मामलों में अभ्यर्थियों की सास पहले से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत थीं।
विज्ञापन

इसके बावजूद उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन किया और मेरिट के आधार पर उनका चयन हो गया। बाद में नियमों की जानकारी होने पर अभ्यर्थियों ने खुद ही कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed