फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से तीन झोपड़ियां राख, बछड़ा की मौत

आग से तीन झोपड़ियां राख, बछड़ा की मौत

Fri, 03 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आग से तीन झोपड़ियां राख, बछड़ा की मौत
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो भाइयों की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में जहां एक बछड़ा की झुलसकर मौत हो गई, वहीं चार गाय गंभीर रूप से झुलस गई। गृहस्थी का हजारों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि भरतपुर गांव निवासी नंदू गोड़ एवं उनके भाई नंदलाल गोड़ का परिवार रात में खाना खाने के बाद झोपड़ियों में सो गया। इसी दौरान देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोग भागकर बाहर निकले। तीन झोपड़ियों से आग की तेज लपटे उठने लगे। पीड़ितों की शोर पर पास-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक तीन झोपड़ियां और उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में एक गाय के बछड़ा की जहां जलकर मौत हो गई, वहीं चार गाए गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर हंड्रेड डायल की गाड़ी मौके पर पहुंचती थी। सूचना पर गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पी ड़ितों से जानकारी लेकर नुकसान का लेखा-जोखा तैयार किया।
विज्ञापन


50 बोझ गेहूं की फसल राख
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी लल्लन चौधरी ने गेहूं की खेत की कटाई कराया था। बोझ खेत में रखकर घर लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार की शाम को करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से बोझ में आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 50 बोझ गेहूं की फसल राख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed