{"_id":"5c7589fbbdec224be317fa8c","slug":"191551206907-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के लंबे अर्से बाद भी खेत मजदूरों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के लंबे अर्से बाद भी खेत मजदूरों की हालत खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की जिला इकाई की ओर से धरना का आयोजन सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामअवध ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत में आजादी के लंबे अर्से बाद भी खेत मजदूरों की हालत खराब है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में खेत मजदूरों की सहभागिता है लेकिन उनके लिए न तो वेलफेयर बोर्ड की स्थापना हुई और न तो व्यापक केंद्रीय कानून बना। सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा यह तबका चतुर्दिक हमले का शिकार हो रहा है। खेत मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर केंद्र और प्रांतीय सरकारें बिल्कुल उदासीन हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि खेत मजदूरों और किसानों को मजबूत एकता और समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर मजबूत संघर्ष चलाने की जरूरत है। भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने खेत मजदूरों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। सभा में भाकपा के सह सचिव जनार्दन राम, रामलाल, राम शुक्ला, अवधनारायण, सुदामा राम, बच्चेलाल यादव, रामबदन सिंह, खरपत्तन राम, विजय यादव, अशोक मिश्रा ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता चतुरी राम एवं संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया। अंत में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।