फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रत्याशी को कामयाब बनाने की रणनीति बनाई

प्रत्याशी को कामयाब बनाने की रणनीति बनाई

Sun, 24 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी को कामयाब बनाने की रणनीति बनाई
मुहम्मदाबाद। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन रविवार को नगर क्षेत्र में आयोजित हुआ। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को कामयाब बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की वाराणसी मंडल की प्रभारी साहिबा अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के अधिकार एवं उनके हित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। प्रियंका गांधी के पार्टी का महामंत्री बनकर पूर्वी उ.प्र. का दायित्व संभालने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। अल्पसंख्यकों का झुकाव कांग्रेस की तरफ तेजी से बढ़ा है। उन्होंने अल्पसंख्यकों से अपील किया कि देश में वर्तमान मोदी सरकार को हटाने के लिए आप सभी एकजुट होकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के प्रत्याशी को कामयाब बनाएं। मुहम्मदाबाद क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है। शुरू से ही अल्पसंख्यक कांग्रेस की रीढ़ रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव कर रही है। कांग्रेस की सरकार आने पर अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जाएगी। कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद सभी दलों में हड़कंप मचा है। प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पूरी तरह फ्लाप साबित होगा। सम्मेलन में युवा नेता संजीत यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीता सिंह, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष विमलेश यादव, पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष सुमेर कुशवाहा, रहमान अंसारी, शुकरूल्ला वारसी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जफरूल्ला खां, जैनेश पंकज, अब्दुल हमीद शाह गाजी, शकील अहमद, अंगद दुबे, शाहिदा बेगम, याकूब खां, जहांगीर खां, वसीम अकरम, इमाम दौलत, फरीद अहमद आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कुलसुम बेगम एवं संचालन जलालुद्दीन शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed