{"_id":"5c59d28dbdec223c464387c2","slug":"191549390477-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात तहसीलों में 635 आवेदन पत्रों में 20 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात तहसीलों में 635 आवेदन पत्रों में 20 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार 635 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें मात्र 20 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय के संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 59 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर एक का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन, विद्युत, लोनिवि, पूर्ति विभाग, अवैध कब्जा, कब्रिस्तान पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी को जांच के बाद निष्पक्ष निस्तारण कराते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, डीएफओ, एसओसी एसके शुक्ला, जिला विकास अधिकारी एम लाल, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, संबंधित थानाध्यक्ष, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, तहसीलदार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार की अध्यक्षता में 134 आवेदन पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 61 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी रमेश यादव की अध्यक्षता में 113 में आठ का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर की अध्यक्षता में 51 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी शिवशरणप्पा की अध्यक्षता में 130 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में 87 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।