{"_id":"5c58781abdec224b6317b1ed","slug":"191549301786-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़ा, कुदाल और झाड़ू के सहारे परिसर की सफाई कर किया कचरा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़ा, कुदाल और झाड़ू के सहारे परिसर की सफाई कर किया कचरा मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना के तत्वावधान में हमारा स्वच्छ महाविद्यालय अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। अभियान की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वय डा. विलोक सिंह और डा. रविशंकर राय ने की। इस अवसर पर एनएसएस की दोनों इकाई के स्वयंसेवकों ने फावड़ा, कुदाल एवं झाड़ू के सहारे परिसर के एक भाग की साफ-सफाई कर उसे कचरा मुक्त किया।
कुबेरनाथ सभागार में स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम ने कहा कि स्वच्छता का हमारे स्वास्थ्य से सीधा संबंध होता है। इसलिए हमें स्वस्थ रहना है तो आवश्यक है कि हम आसपास के अपने परिसर को हमेशा स्वच्छ रखें। डा. रविशंकर राय ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि परिसर स्वच्छ रहे। यह तभी संभव है, जब हम सभी मिलकर इस जिम्मेदारी को उठाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. देवप्रकाश राय ने कहा कि महाविद्यालय का यह अभियान देश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहायक होगा। संचालन करते हुए डा. नरनारायण राय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने आसपास के सारे वातावरण को स्वच्छ रखें।