{"_id":"5bdb3d15bdec22699e0871b6","slug":"191541094677-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित पाने पर एबीएसए का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित पाने पर एबीएसए का वेतन रोकने का निर्देश
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने क्षेत्र के सबुआ ग्राम में मुसहर समुदाय के व्यक्तियों के बनाए जा रहे आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित चौपाल में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थित पाये जाने पर उन्होंने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। मुसहर ग्राम में न जाने, रजिस्टर पंजिका न बनाने एवं अंकित न रखने पर सीडीपीओ रीता सिंह, सुपरवाइजर श्यामा देवी को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं बोखरी की आंगनबाड़ी मंजू, सहायिका मनोरमा तथा बस्ती बरारी की आंगनबाड़ी ममता एवं सहायिका मालती देवी का मानदेय रोकने का निर्देश दिया।
चौपाल में सीडीओ ने एक-एक कर उपस्थित मुसहर समुदाय के व्यक्तियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। सभी लाभकारी योजनाओं का उनको लाभ देने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में पूछा तो बताया गया कि दो केंद्र हैं जिसमें एक केंद्र का प्रस्ताव अभी दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधान को निर्देश दिया कि जमीन चिन्हित कर मुझे तुरंत अवगत कराएं। उन्होंने राशन कार्ड के बारे में जानकारी ली। अयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए बताया कि आपके परिवार का 5 लाख रुपये तक मु्फ्त इलाज किया जाएगा। विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के बारे में जानकारी ली। प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि पात्रों को एक सप्ताह के भीतर वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन दयिा जाय। चौपाल के बाद बन रहे आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। विद्युत की समस्या पर अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि विद्युत की व्यवस्था तत्काल की जाय। पीने के पानी की असुविधा को देखते हुए हैंडपंप लगाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मिश्रीराम, परियोजना निदेशक, प्रोबेशन अधिकारी आदि उपस्थित थे।