फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ

एसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Thu, 01 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस आफिस में फीता काट कर यातायात माह का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों में प्रंफलेट का वितरण कर यातायात के लिए जागरूक किया। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान में 40 दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। 12 हजार तीन सौ समन शुल्क जमा कराया गया।
विज्ञापन

यातायात माह का शुभारंभ करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आवागमन करने वालों को यातायात के प्रति जागरूक किया। कहा कि बाइक चलाने के दौरान हर हाल में हेलमेट का इस्तेमाल करें। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम को जागरुकता के लिए रवाना किया। यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि यातायात माह के तहत लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए नगर में जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं। इसके अलावा प्रचार रिक्शा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि माह के पहले दिन एआरटीओ के साथ चलाए गए चेकिंग अभियान में सीट बेल्ट न लगाने पर 16 चार पहिया वाहन और हेलमेट का इस्तेमाल न करने एवं अन्य अनियमितता में 24 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। 12 हजार तीन सौ समन शुल्क जमा कराया गया। लोगों को जागरूक करते हुए यातायात प्रभारी ने कहा कि यातायात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें। वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का प्रयोग करें। दो पहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं काली फिल्म तथा हूटर का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय दूसरे वाहन से 10 मीटर की दूरी बनाए रखें। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए प्रेरित न करें। पुल एवं मोड़ पर गाड़ी ओवरटेक न करें। वाहन में प्रेशर हार्न का प्रयोग कतई न करें। शराब पीकर और मोबाइल से बात करते समय वाहन न चलाएं। बाइक पर तीन सवारी न चलें। यातायात माह के शुभारंभ के समय एएसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला, एएसपी सिटी प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed