{"_id":"5bafca5f867a554f1770305b","slug":"191538247263-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं सुनकर उनके समाधान का सांसद ने आश्वासन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं सुनकर उनके समाधान का सांसद ने आश्वासन दिया
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कुंडेसर एवं सुखपुरा ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर सांसद भरत सिंह ने केंद्र की राजग सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
जनचौपाल में सांसद भरत सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जाति, धर्म एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर समग्र विकास के सिद्धांत पर चलते हुए सबके हित में योजनाएं चला रही है। इसका सबसे अधिक लाभ देश के गरीब परिवारों को मिला है। उन्होंने कहा कि करोड़ों गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन, जनधन योजना, मुद्रा योजना के अलावा विश्व की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान योजना शुरू की है। इसमें देश के करीब 50 करोड़ गरीब लोगों को पांच लाख तक बड़े हास्पिटल में इलाज की सुविधा मिलेगी। कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से वाराणसी के बीएचयू को एम्स का दर्जा प्राप्त हो गया है। इससे गंभीर रोगों के इलाज के लिए आम जनता को दिल्ली, मुंबई, पटना की राह नहीं देखनी पड़ेगी। जनचौपाल में एसडीएम रमेश यादव, डीपीआरओ लालजी दुबे, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एके सिंह, पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता अवधेश सिंह, डा. उमेश कुमार, काशी प्रांप्त के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, महेंद्रनाथ राय आदि उपस्थित थे। सांसद ने जनचौपाल में लोगों की ओर से उठाई गई समस्याओं का उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केबी राय एवं संचालन विनोद कुमार राय ने किया।