फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   क्षत्रिय महासभा ने पदयात्रा निकालकर भरी हुंकार

क्षत्रिय महासभा ने पदयात्रा निकालकर भरी हुंकार

Tue, 25 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा ने पदयात्रा निकालकर भरी हुंकार
औड़िहार(गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को अस्तित्व बचाओ आंदोलन के तहत एक पदयात्रा सैदपुर ब्लॉक से निकाली गई। नगर के विभिन्न मुहल्लों में भ्रमण करते हुए यात्रा तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर धरना सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के मामले में सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इस तुष्टीकरण से देश के 73 प्रतिशत लोगों का नुकसान हो रहा है। जबकि 22 प्रतिशत वोटों को लुभाने के लिए केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ठुकरा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार इस एक्ट को लेकर जिस तरह से अपनी मनमानी कर रही है, उसे सवर्ण समाज कतई स्वीकार नहीं करेगा। अगर सरकार नहीं चेतती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने उप स्थित सदस्यों से आगे आने की अपील की। उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में अपनी पांच सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर महासभा के कई सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed