फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक

हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक

Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक
गाजीपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे में फंसाने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने इसके विरोध में बुधवार को जुलूस निकालकर सभा करने की रणनीति बनाई थी। इसके मद्देनजर नगर के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। सदर तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पत्रक सौंपते हुए जुलूस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपकी सरकार में जिन हिंदू नवजवानों के ऊपर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं और लाठियां बरसाई जा रही हैं, उन्हीं कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाकर आपकी सरकार को इस उम्मीद से बनाया है कि हिंदू उत्पीड़न बंद होगा। सपा और बसपा सरकार में हिंदू नवजवानों पर लगाए गए फर्जी मुकदमे हर हाल में वापस लिए जाएंगे, लेकिन सरकार हिंदू उत्पीड़न की घटना पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इसी क्रम हिंदु युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह सहित गोरखपुर के अन्य कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है। यदि फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया और उनको जल्द रिहा नहीं किया गया, तो हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश होंगे। कार्यकर्ताओं के जुलूस निकालने की सूचना पर सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। एसपी सिटी प्रदीप दुबे के साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार और एसपी सिटी ने कार्यकर्ताओं से वार्ता किया। तहसीलदार को पत्रक सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय आर्य, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, प्रदेश मंत्री रामसेवक, मीडिया प्रभारी अरुण प्रकाश गुप्ता, रामकिशोर, रामजी, किशन कुमार बिंद, रामविलास, विजय कुमार, प्रत्युष यादव, अरुण प्रकाश वर्मा, अभिषेक वर्मा, राजू गुप्ता, चंदन गुप्ता, शिवम सिंह, दिलीप कुमार, जितेंद्र वर्मा, सूरज, सुनील यादव, विकास राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed