फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तेरहमुखी महादेव का रुद्राभिषेक किया

तेरहमुखी महादेव का रुद्राभिषेक किया

Wed, 01 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
तेरहमुखी महादेव का रुद्राभिषेक किया
मरदह(गाजीपुर)। शारदा ज्योति समाज के तत्वावधान में महाहर धाम स्थित तेरहमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष आरती आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति, गौरी एवं महादेवजी की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महासरस्वती एवं आदिशक्ति चंडीजी की स्तुति की गई। दीप प्रज्ज्वलन संरक्षक डा. अरविंद ने किया। तेरहमुखी महादेव का रुद्राभिषेक दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, आमरस, भांग, भस्म, अष्टगंध, चंदन आदि से विधिवत किया गया। भगवान शिव का श्रृंगार कमल, गुलाब, बेल, मनार,धतूरा, बेलपत्र, शमी, पुष्प, अबीर, गुलाल, अभ्रक से किया गया। विशेष आरती धूप, दीप, कपूर से सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव एवं परिवार के सभी सदस्यों ने की। समिति की ओर से मंदिर परिसर में मौजूद सभी साधु-महात्माओं को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया। इस मौके पर अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद, दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव, चंद्रप्रताप सिंह, डा. ईश्वचंद्र, बीना श्रीवास्तव, बालाजी, सुनील वर्मा, हर्षिता चौरसिया, शिवमूरत, महिमा, पारसनाथ, डॉ. नीलू, रेखा, सुशीला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed