{"_id":"5a8eff204f1c1ba32a8b8ef1","slug":"191519320864-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद पर 61 और बीडीसी के लिए 47 फीसदी ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद पर 61 और बीडीसी के लिए 47 फीसदी ने किया मतदान
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत की खाली पड़ी सीटों के उपचुनाव का मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में हुए उपचुनाव में प्रधान पद की सीटों पर 61 फीसदी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट पर 47 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद ग्राम पंचायत के प्रधान पद की आठ तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट पर ताल ठोंक रहे 28 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई।
निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत की खाली पड़ी सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम पिछले दिनों घोषित किया गया था। इस कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत के प्रधान पद की आठ तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरू में तो मतदान का प्रतिशत धीमा रहा लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान में तेजी आती गई। मतदान को लेकर कई जगहों पर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। प्रधान पद की आठ सीट पर 61 फीसदी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट पर 47 प्रतिशत लोगों ने मत दान किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार भदेसर गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान समाप्त होने पर गांव के कुल 1699 मतदाताओं में से 1078 ने मतदान किया। देवकली संवाददाता के अनुसार किशोहरी में 62 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत डाही के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 61 प्रतिशत ने मतदान किया। सुहवल संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत परमानंदपुर के प्रधान पद के लिए 60.8 फीसदी लोगों ने मतदान किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत सोनहरिया में कुल 2258 मतदाताओं में से 59.25 यानी 1340 ने मताधिकार का प्रयोग किया। सादात संवाददाता के अनुसार आसपुर में 64.83 एवं बौरवां में 55.23 फीसदी ने मतदान किया। मतदान समाप्त होने के बाद मत पेटिका निर्धारित स्थानों पर जमा की गई। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शनिवार को मतगणना कराई जाएगी।
प्रधान पद के चुनाव में दिखा उत्साह
गाजीपुर। पंचायत की खाली पड़ी सीट के लिए कराए गए उपचुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की तुलना में प्रधान पद के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाब दिया। जिले की प्रधान पद की आठ सीट पर 61 तथा बीडीसी की सीट पर 47 फीसदी लोगों ने वोट डाले। मतदान करने को लेकर हर वर्ग एवं उम्र के लोगों में उत्साह रहा। वृद्ध एवं असहाय लोगों के साथ ही कई जगहों पर घूंघट वाली महिलाएं मतदान करने पहुंची थीं।