फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकल की पर्ची और मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी धराया

नकल की पर्ची और मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी धराया

Mon, 12 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नकल की पर्ची और मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी धराया
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में इंटर इतिहास और दूसरी पाली में गणित के छात्रों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस मौके पर विभिन्न सचल दस्तों की ओर से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी जखनियां ने नकल करते हुए पर्ची के साथ दो और मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। इसके अलावा राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य के दस्ते ने दो विषय अध्यापकों को कार्यमुक्त किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में आज सुबह पहली पाली में इंटर इतिहास प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इस परीक्षा में विभिन्न सचल दस्तों की ओर से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव के नेतृत्व वाले दस्ते में शामिल वीणा पांडेय, सविता पांडेय और राजेश विश्वकर्मा के दस्ते ने मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग केंद्रों से दो विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। इस दौरान दस्ते के प्रभारी ने बिना परिचय पत्र के निरीक्षण कर रहे अध्यापकों के संबंध में प्रधानाचार्य को निर्देश दिया। जखनिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी शिवशरण अप्पा ने क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र पर नकल की पर्ची के साथ दो परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। एक अन्य केंद्र पर एसडीएम ने मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी को पकड़ा। एक केंद्र पर विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, वित्त लेखाधिकारी दीपक सिंह और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार के दस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed