फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sun, 11 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ सरजू पांडेय पार्क से मार्च निकाला। कोतवाली पहुुंचकर शिक्षकों ने डीआईओएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं अध्यापक परिषदीय परीक्षाओं का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व सरजू पांडेय पार्क में आयोजित बैठक में बीते 9 फरवरी को द्वितीय पाली की परीक्षा में एमएएच इंटर कालेज के कमरा नंबर 26 के सामने विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों तथा संगठन के पदाधिकारियों को गाली-गलौज देने जैसे कृत्यों की घोर निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में निर्णय लिया है कि अगर जिला विद्यालय निरीक्षक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है और उन्हें परिषदीय परीक्षाओं के दायित्व से मुक्त नहीं किया जाता है तो सभी केंद्र व्यवस्थापक और अध्यापक परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। इस पूरे प्रकरण की सूचना बीते 9 एवं 10 फरवरी को डीएम, एसपी सहित जिले के आला अधिकारियों को दे दी गई है। इस मौके पर प्रमोद कुमार मिश्र, रणविजय सिंह, रामानुज सिंह, विनोद कुमार सिंह, दिनेशचंद्र राय, तुंगनाथ पांडेय, खालिद अमीर, सौरभ पांडेय, विजय श्रीवास्तव, विवेकानंद गिरी, कैलाश यादव, शिवकुमार सिंह, प्रकाशचंद्र दूबे, जियारत हुसैन, नरेंद्र सिंह, मुद्रिका यादव, निराला राय, अमरेंद्र सिंह, अनिल राय, रत्नेश राय, रामअवतार यादव, रियाज अहमद, अब्दुल अहद, संतोष उपाध्याय, संजय पांडेय, श्रीराम सिंह, उमेश राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नारायण उपाध्याय और संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed