फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आटो रिक्शा चालकों ने दिखाई एकजुटता

आटो रिक्शा चालकों ने दिखाई एकजुटता

Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
आटो रिक्शा चालकों ने दिखाई एकजुटता
गाजीपुर। आटो रिक्शा चालक यूनियन का वार्षिक सम्मेलन सरजू पांडेय पार्क में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष दीनानाथ सिंह एवं जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। सम्मेलन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने आटो रिक्शा चालकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आटो रिक्शा चालकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार यादव, मंत्री सुग्रीव यादव, महामंत्री राजेश यादव, कोषाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, रामकृत कुशवाहा, पारस यादव, भगवान सिंह, देवानंद सिंह, सुभाष सिंह, योगेश, विभा, रासबिहारी राय, मानवेंद्र सिंह, योगेंद्र पटेल, विवेक, अभिजीत यादव, मो. शकील आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed