{"_id":"59a849854f1c1b0a278b4acc","slug":"191504201093-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस घंटा बाद भी बिजली के लिए नहीं समाप्त हुआ लोगों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस घंटा बाद भी बिजली के लिए नहीं समाप्त हुआ लोगों का इंतजार
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्ट से सैकड़ों गांव की बत्ती
सुहवल। बुधवार की देर रात जमानिया से आने वाली 33 हजार लाइन में फाल्ट होने से सुहवल, रेवतीपुर और ढढ़नी विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। भीषण गर्मी की वजह से एक तरफ जहां लोग रात के चैन की नींद नहीं सो सके। वहीं पानी के लिए लोगों को पसीना बहाना पड़ा। दूसरे दिन गुरुवार की देर शाम सात बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी और परेशान हाल लोग विभाग को कोसते हुए बिजली का इंतजार करते रहे।
रात में करीब 11 बजे जमानिया विद्युत उपकेंद्र से आने वाली 33 हजार लाइन में कही फाल्ट हो गया। इससे रेवतीपुर, सुहवल और ढढ़नी विद्युत उपकेंद्र के संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली गायब होते ही गर्मी से परेशान लोगों की नींद टूट गई। लोग आंखों में नींद लिए बिजली का इंतजार करने लगे। सुबह का सूरज निकलने के बाद भी बिजली के लिए लोगों का इंतजार समाप्त नहीं हुआ। अनापूर्ति की वजह से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रहा। इससे पानी के लिए लोगों को घरों के आसपास या दूर-दराज स्थित हैंडपंपों और हैंडपंपों तक की दौड़ लगानी पड़ी। थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर लोगों ने किसी तरह से काम चलाया। गुरुवार को भी पूरे दिन बिजली का दर्शन न होने से एक तरफ जहां बैंकों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिनका कारोबार बिजली पर आधारित था, वह पूरे दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे बिजली विभाग को कोसते रहे। घंटों बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष था। उनका कहना था कि जर्जर तारों की वजह से आएदिन फाल्ट होने से घंटों बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभाग जर्जर तारों को बदलने का काम नहीं कर रहा है। 20 घंटा बाद देर शाम 7 बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी और लोग परेशान थे। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद ने बताया कि जमानियां से ढढनी, सुहवल एवं रेवतीपुर सब स्टेशनों को आपूर्ति देने वाली 33 हजार लाइन में बेटाबर एवं ढढ़नी के बीच तकनीकी खराबी आ गई है। फाल्ट ढूढंने का प्रयास जारी है। इसके लिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गया है। फाल्ट मिलते ही उसे दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।