फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आठ बिस्वा भूमि कटकर गंगा में समाई

आठ बिस्वा भूमि कटकर गंगा में समाई

Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आठ बिस्वा भूमि कटकर गंगा में समाई
करंडा (गाजीपुर)। रफीपुर में कटान का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन रविवार को भी विभिन्न किसानों की आठ बिस्वा भूमि कटकर गंगा में समाहित हो गई। कटान का सिलसिला न थमने से पीड़ितों के माथे पर इस बात से बल पड़ने लगा है कि अगर इसी तरह से कटान की रफ्तार जारी रही तो भारी मात्रा में उनकी भूमि गंगा में समाहित हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बड़हरिया, सोकनी और रफीपुर में कटान का सिलसिला जारी था लेकिन तीन दिनों से सिर्फ रफीपुर में गंगा कटान हो रहा है। शनिवार की सुबह की तरह रविवार की सुबह भी करीब आठ बजे से कटान का क्रम शुरु हो गया, जो करीब एक घंटा तक जारी रहा। इस दौरान किसानों के आंखों के सामने ही आठ बिस्वा कृषि योग्य भूमि कटकर गंगा में समा गई। जिन लोगों की भूमि कटी, उनमें दीनापुर के किसान नर्वदेश्वर यादव, रामअवतार सिंह, कृष्णा सिंह, राधेश्याम सिंह, रामदेव सिंह, धनंजय सिंह, रामा सिंह, गोपाल सिंह, उमाशंकर सिंह, नरेंद्र यादव और नौदर के किसान रामपूजन सिंह, शिवपूजन सिंह, दिनेश सिंह, सीरी सिंह, प्रवोध सिंह, देवमुनी सिंह तथा बड़हरिया के बलेश्वर यादव, श्रीनाथ यादव, प्रभु यादव बलदेव यादव, बसई यादव, गोरख यादव, शिवदान, राजदेव, इंद्रदेव यादव और देवमुनी सिंह शामिल हैं। लगातार तीसरे दिन भी कटान जारी रहने से इन किसानों के माथे पर बल पड़ने लगा है। वे इस बात से चिंतित हैं कि अगर इसी तरह से कटान होता है तो बड़ी मात्रा में उनकी कृषि योग्य भूमि कटकर गंगा में समाहित हो जाएगी। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से कटान रोकने का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है, जिसका खामियाजा किसानों को भूमि को गंवाकर भुगतना पड़ रहा है। कटान रोकने के नाम पर सिर्फ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कटान का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed