फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   19 reports, including five women, are corona positive

पांच महिला समेत 19 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

Wed, 26 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
19 reports, including five women, are corona positive
गाजीपुर। जनपद में पांच महिला समेत 19 की रिपोर्ट बुधवार की देर शाम साढ़े सात बजे कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद निरंतर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन चिंतित नजर आ रहा है। आखिर इस महामारी पर कैसे काबू पाया जाए इसके लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। कोरोना को लेकर बनाए गए नियम-कानून भी तार-तार हो रहे हैं। सामाजिक दूरी से लेकर अन्य निर्देशों का भी जनपद में पालन नहीं हो रहा है। उधर कोविड केयर सेंटर में भर्ती 13 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। जबकि अभी तक होम आइसोलेट 946 लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2603 पहुंच गई है। जबकि1881 स्वस्थ हो चुके हैं और 22 की मौत हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 700 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। देर शाम आई रिपोर्ट में गौसपुर एक, मंगलबाजार एक, बालापुर एक, वार्ड नंबर 20 एक, इंद्रपुरी कालोनी एक, सुल्तानपुर एक, शेरपुर एक, वार्ड नंबर 15 मुहम्मदाबाद एक, डिलियां दो, अमेहता एक, डेढ़गांवा दो, रस्तीपुर दो, भद्रसेन एक, चाड़ीपुर एक, बेटावर खुर्द एक और हरदासपुर एक कोरोना संक्रमित मिला। नए संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए मेडिकल टीम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही सर्वे टीम द्वारा नए संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिह्नित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे संक्रमण का फैलाव न हो सके। इसके साथ ही लक्षण रहित और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार की जा रही है। इस संबंध प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed