फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हर मतदाता को बूथों तक पहुंचाएंगें

हर मतदाता को बूथों तक पहुंचाएंगें

Thu, 28 Mar 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
हर मतदाता को बूथों तक पहुंचाएंगें
गाजीपुर। मताधिकार जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राम प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज छावनी लाइन में शिक्षक तथा कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग करने की शपथ लिया। इसी क्रम में अन्य मतदाताओं को भी बूथों पर पहुंचाने तथा मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व है। इसे किसी भी हालत में व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा ने कहा कि सभी को मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही हर मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अपने एक वोट के बल पर ही हमारे सामने बड़ा से बड़ा जनप्रतिनिधि भी हाथ जोड़ता है। कहा कि हमारे देश का संविधान सबसे अच्छा है।हम प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री तो देश स्तर पर प्रधानमंत्री का चुनाव भी इसी मत के प्रयोग से चुनते हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश में 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। इस मत का प्रयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। जो लोग बूथों तक न जा रहे हो उन्हें वहां तक ले जाना चाहिए। उन्हें मत के महत्व की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में बताना चाहिए। कहा कि निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। जन भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है। इस मौके पर श्रीराम यादव, कुलदीप यादव, सीमा शर्मा, अनीता पाल, शशिकला सिंह, अजीत मौर्या, रोहित वर्मा, सुभाष कुशवाहा, धरमू यादव, ममता सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed