{"_id":"5c7195cbbdec2208d27b2495","slug":"181550947787-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों से भरी स्कार्पियों पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों से भरी स्कार्पियों पलटी, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर) । रेवतीपुर इंटर कालेज से बोर्ड की परीक्षा देकर वापस जा रही छात्र- छात्राओं से भरी एक स्कार्पियो शनिवार को नगसर नेवाजूराय गांव के पास खेत में पलट गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए तथा सभी को बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत चार छात्र-छात्रा घायल हो गए। इन्हे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव से छात्र-छात्राएं इंटर कालेज रेवतीपुर में हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने के लिए स्कार्पियो से गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी स्कार्पियो में सवार हो कर वापसी कर रहे थे। इसी बीच नगसर नेवाजूराय के पास स्कार्पियों अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबित वह काफी तेज गति से थी जिससे अनियंत्रित हो गई। स्कार्पियों के पलटते ही खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर पहुंचे। पहले पलटी गाड़ी का शीशा और गेट को तोड़ कर छात्र-छात्राओं और ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद गाड़ी को सीधा खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ लग गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलो में जमानिया के खिदिरपुर निवासी सीमा (17), अफसाना (17), हरपुर गांव निवासी आकाश (16) तथा तापुर गांव के चालक अमरनाथ (40) को उपचार के लिए हमीद सेतु स्थित एक अस्पताल में भरती कराया गया है. इसकी जानकारी होते ही घायलों के परिजन भी पहुंच गए।