{"_id":"5c1a81f1bdec2256b73ee739","slug":"181545241073-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता की रूपरेखा पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता की रूपरेखा पर चर्चा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब के पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर हुई। इसमें स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के संस्थापक स्व.केशव प्रसाद शर्मा की स्मृति में वाद-विवाद प्रतियोगिता की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में क्लब के परीक्षा प्रभारी/ सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के लेक्चर थिएटर में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6, 7, 8 के छात्र एवं छात्राएं शामिल होंगे जिन्हें वर्तमान शिक्षा एवं चरित्र निर्माण विषय तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र देश की वर्तमान राजनीति में गठबंधन की विचारधारा राष्ट्रीय हित/ स्वार्थहित विषय पर विचार व्यक्त करेंगे। क्लब के पीआरओ अविनाश आनंद ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा क्लब की ओर से गठित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की तरफ से मौके पर ही की जाएगी। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, पवन पांडेय, प्रमोद बिंद, संजय वर्मा, राजेंद्र शर्मा, संजय वर्मा, जितेंद्र, नौशाद अहमद, अभी सिंह, अजय यादव आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता डॉ. शरद कुमार वर्मा ने की।