{"_id":"5bec6301bdec221e2f5b6a17","slug":"181542218497-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर की शक्ति को कम करता है मधुमेह: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर की शक्ति को कम करता है मधुमेह: सीएमओ
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मधुमेह दिवस पर बुधवार को ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पीके मित्रा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्या ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मधुमेह (शुगर रोग) एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इससे बचाव के लिए नियमित खान-पान, रहन-सहन तथा व्यायाम आदि को जीवन में उतारना चाहिए।
बुधवार को ग्लोबल डायबिटीज वॉक सीएमओ कार्यालय से होते हुए गोरा बाजार, पीजी कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल होते हुए फिर वहीं समाप्त हुआ। आगे-आगे बैनर लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी चल रहे थे, उनके साथ सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान भी कदम से कदम मिला कर जागरूकता फैलाते रहे। यह यात्रा जिस ओर से गुजर रही थी वहां के लोग डायबिटीज रोग के बारे में जानकारी लेने को उत्सुक हो जा रहे थे।
रैली के समापन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मित्रा ने कहा कि शरीर में शुगर लेवल का बढ़ना या कम होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शुगर लेवल असंतुलित होने पर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग खराब हो सकते हैं। ऐसे में शरीर के अंदर शुगर लेवल का सही होना अति आवश्यक है। बाजार से तथा घर में बनने वाले भोजन में भी सतर्कता न बरतने पर शुगर की मात्रा बहुत अधिक हो सकती है। इस लिए हमेशा खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
इसी क्रम में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने कहा कि पहले डायबिटीज 40- 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को होता था लेकिन अब यह बात भ्रांति बनती जा रही है। यह रोग अब किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। कम उम्र के रोगियों की संख्या करीब 40 फीसदी तक पहुंच गई है। जिले में मधुमेह के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डिप्टी सीएमओ डा. आरके सिन्हा ने कहा कि मधुमेह रोग से शरीर लगातार कमजोर होता है। अब मेहनतकश जीवन जीने की आवश्यकता है। अभ्यास और योगा नियमित करना चाहिए। उन्होंने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि जिस तरह से अनाज उपजाने के लिए खेतों में रसायनिक खाद का प्रयोग किया जा रहा है। उसके चलते खान-पान में समुचित तत्वों की कमी हो रही है। आराम तलब रहन-सहन, दैनिक जीवन में भागदौड़ और विभिन्न प्रकार के तनाव आदि इस रोग का प्रमुख कारण है। यह रोग लोगों की शक्ति को क्षीण करता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन इस रोग के प्रति जागरूकता फैलाने मात्र से कुछ नहीं होगा। इसके लिए प्रतिदिन लोगों को जागरूक करते रहना होगा। अब समय रहते मेहनत, व्यायाम, योग के साथ ही संतुलित भोजन करना आवश्यक है। इस मौके पर एसीएमओ डा. केके वर्मा, डा. प्रभुनाथ, प्रेमचंद्र चौहान, अनिल कुमार वर्मा बीके झा, पी श्रीधर, आरएल डोगरा समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।