फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग लगने से छह झोपड़ियां राख

आग लगने से छह झोपड़ियां राख

Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से छह झोपड़ियां राख
सुहवल/नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ढढ़नी गांव की दलित बस्ती में शनिवार की सुबह लगी आग में चार लोगों की पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा 32 हजार नकदी सहित हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

ढढ़नी दलित बस्ती निवासी नरसिंह राम, रामनियादि राम, सुभाष राम और मुखदेव राम परिवार के साथ धान की कटाई करने के लिए खेत पर गए थे। इसी बीच सुबह करीब दस बजे अज्ञात कारणों से नरसिंह राम की झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। इसे देख कटाई कर रहे सभी लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। जब तक लोग मौके पर पहुंचते और आग को बुझाने की कोशिश करते, तब तक आग ने अगल-बगल की चार अन्य झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया और पांचों झोपड़ियों से आग की तेज लपटें उठने लगीं। ग्रामीण शोर-शराबा मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने आनन-फानन में झोपड़ियों में बंधी मवेशियों को खोल कर बाहर निकाला। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नरसिंह राम की एक रिहायशी झोपड़ी, उसमें रखा 20 हजार नकदी सहित हजारों का गृहस्थी का सामान, रामनियादि राम की दो झोपड़ी, उसमें रखा 12 हजार नकदी, गृहस्थी का हजारों का सामान, सुभाष राम की एक और सुखदेव राम की एक झोपड़ी सहित उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। यह संयोग था कि लोगों ने समय से आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आग और झोपड़ियों को अपनी आगोश में ले लेती। सूचना पर राजस्व कर्मी दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से नुकसान की जानकारी ली। उन्हें आश्वासन दिया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप कर मदद दिलाई जाएगी। उधर नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में शनिवार की सुबह करीब दस बजे किसान श्रीनाथ बिंद की झोपड़ी में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से उसमे रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed