{"_id":"5bae6ade867a557fa90031f0","slug":"181538157278-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अष्ट शहीद इंटर कालेज के मैदान पर चल रही माध्यमिक स्कूलों की तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। इस अवसर पर सांसद भरत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद आवश्यक है। खेल भावना से प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा दे रहे हैं। अष्ट शहीद इंटर कालेज के साथ मेरा विशेष लगाव रहा है। सांसद निधि से सबसे पहले इस विद्यालय को धन दिया था। किन्हीं कारणों से उसे खर्च नहीं किया जा सका तो दोबारा धन दिया। यहां की जो भी मांगें हैं वह सभी पूरी की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, दिनेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, विनोद सिंह, चौधरी दिनेशचंद्र राय, विजयशंकर राय, दिलीप सिंह, शिवकुमार सिंह, रामजी गिरी, शशांक शेखर राय, कृष्णानंद राय, पुणेंदु राय, रामअवतार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र, विनोद कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाघ्यक्ष नारायण उपाध्याय, महामंत्री राणाप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, अशोक कुमार राय, विद्यालय के प्रबंधक अवध किशोर राय, प्रधानाचार्य गुप्तेश्वर राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
....