फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अनाधिकृत रूप से किए गए उपकेंद्रों के उद्घाटन की जांच शुरू

अनाधिकृत रूप से किए गए उपकेंद्रों के उद्घाटन की जांच शुरू

Sun, 15 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अनाधिकृत रूप से किए गए उपकेंद्रों के उद्घाटन की जांच शुरू
जमानिया (गाजीपुर)। करहियां के 132 केबीए और देवल गांव के 33/ 11 उपकेंद्रों का शुभारंभ किए जाने को लेकर जिलाधिकारी के. बाला जी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार की शाम पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा दोनों उपकेंद्रों का फीता काटकर उद्घाटन कर दिया गया था। जिसे अनाधिकृत बताया जा रहा है। आदेश मिलने के बाद शनिवार को अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद सब-डिविजन कार्यालय जमानिया पहुंच गए तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बयान भी दर्ज किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग की ओर से करहिया और देवल बिजली उपकेंद्रों का उद्घाटन नहीं कराया गया है और न ही उद्घाटन के समय विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों सब-स्टेशन टेस्टिंग एवं कमिश्निंग में चल रहे हैं, जो ट्रांसमिशन द्वारा किया जा रहा है। 15 दिनों में सफलता पूर्वक चलने के बाद ही विद्युत वितरण खंड को हैंडओवर किया जाएगा। निर्माणाधीन सब- स्टेशन पर अनाधिकृत लोगों द्वारा फीता काट कर भ्रामक प्रचार कर विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस कारण से विभाग के स्तर से जांच की गई। जांच के बाद यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि इस मामले में विभाग के कर्मचारी अधिकारियों की कही से संलिप्तता नहीं है। बताया कि किसी भी नए केंद्र का उद्घाटन का फैसला शासन तथा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाता है। इस उद्घाटन का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने दिलदारनगर एसडीओ रत्नेश जायसवाल, जमानिया एसडीओ बीके राव, जेई तापस कुमार सहित देवल व करहियां के उपकेंद्र पर तैनात प्राईवेट एवं सरकारी कर्मचारियों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed