{"_id":"5b46417c4f1c1b86468b5e1d","slug":"181531330940-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्षत्रिय महासभा ने भरी हुंकार, तत्काल दर्ज हो रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्षत्रिय महासभा ने भरी हुंकार, तत्काल दर्ज हो रिपोर्ट
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 में बीते 30 जून को दुकानदार को जबरदस्ती अगवा करने के मामले में आरोपियों को पुलिस द्वारा जेल भेजने के दूसरे ही दिन जमानत मिल गया था। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जमानत पर छूटे आरोपियों पर पुन: अपहरण की धारा लगाकर जेल भेजने की मांग की थी। बुधवार को आरोपी अनिल सिंह के पक्ष को लेकर क्षत्रिय महासभा युवा के लोगों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर अनिल सिंह की तहरीर के अधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
तीस जून को वार्ड नंबर-6 स्थित अपने कपड़े की दुकान बैठे अरविंद जायसवाल को कुछ युवक जबरदस्ती ले जाने लगे थे। युवकों पर नजर पड़ते ही आसपास के दुकानदारों ने लामबंद होते हुए युवकों को घेरकर पकड़ लिया था और पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में पीड़ित ने दो नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की कोशिश की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनिल सिंह और रितेश सिंह को जेल भेज दिया था। दूसरे दिन ही दोनों को जमानत मिल गई थी। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि धारा कमजोर करने की वजह से आरोपियों को जमानत मिली है। व्यापारियों ने पुन: अपरहण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुन: आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर बीते शुक्रवार को दुकानें बंद की थी। बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के साथ अनिल सिंह के परिजनों से सहित समाज के दर्जनों लोगों ने एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष से मुलाकात की। अनिल सिंह का पक्ष रखते हुए पूरे मामले की पूरी जानकारी देते हुए अनिल सिंह की प्राथमिकी दर्ज करने एवं बेवजह परेशान न करने की मांग किया। कहा कि अनिल सिंह और उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर में अनिल सिंह ने कहा कि दिलदारनगर कस्बा में अपने मकान पर किराया वसूलने 30 जून को जब गए थे तो पहले से ही बैठे व्यवसायी अरविंद जायसवाल एवं उनके 15-20 साथियों द्वारा उन्हें मारपीटा गया। उल्टे थाने में तहरीर देकर मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बाजार में लगे सीसी कैमरे के फुटेज निकाले जा रहे हैं और निष्पक्ष जांच होगी। बेकसूरों के ऊपर किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा कासिमाबाद प्रभारी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री पप्पू सिंह, मीडिया प्रभारी गोलू सिंह, शेषनाथ सिंह, पीड़ित के भाई यशवंत सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, अभिमन्यु सिंह, नन्हे सिंह, बिहारी सिंह, रामचंद्र सिंह, विशाल सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष सिंह, संजय सिंह, देहवल, मनोज सिंह, विशेश्वर सिंह, संजय सिंह, मृगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, अंगद सिंह, सचितानंद सिंह, पंकज सिंह, जुगनू सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।